Latest Newsझारखंडमासूम बेटे की मौत पर मां ने ससुर पर लगाया हत्या का...

मासूम बेटे की मौत पर मां ने ससुर पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mother accused father-in-law of murder: पलामू जिले के हुसैनाबाद थानांतर्गत ऊपरी कला गांव के होल्या टोला में 8 वर्षीय बच्चे की मौत (Kid Death) पर उसके दादा पर पोते की हत्या कर शव आहर में फेंकने का आरोप लगाया गया है।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत बच्चे की पहचान आठ वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला ?

इस संबंध में शुभम की मां खुशबू देवी ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार की शाम दूध लेने गांव के प्रमोद सिंह के घर गया था। दूध लेकर लौटने के क्रम में आहर के पास बांस के पेड़ के पास बैठे उसके दादा कपिलदेव सिंह उसे वहां बैठा कर बात कर रहे थे।

जब शाम 6 बजे तक शुभम घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान आहर में उसकी साइकिल दिखी।

जिसके बाद वह खुद आहर में कूद गई और शुभम को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन शुभम नहीं मिला। इसके बाद में अन्य लोगों ने आहर से शुभम को निकाला कर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से फरार है दादा

शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गांव में पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों का फर्द बयान लिया। शुभम की माता खुशबू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर कपिलदेव सिंह तीन दिनों से आहर के पास बैठ रहे थे।

खुशबू देवी का आरोप है कि कपिलदेव सिंह ने ही बेरहमी से गला दबाकर शुभम की हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया है।

वहीं हत्या (Murder) करने के बाद से आरोपी दादा कपिलदेव सिंह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...