मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर से भाग गई किशोरी, रांची स्टेशन पर आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने पकड़ा

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

रांची: पढ़ाई के लिए मां द्वारा डांटने पर एक किशोरी के घर से भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

किशोरी लोहरदगा-रांची पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर रांची आ गई।

हालांकि किशोरी को रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया।

क्या है मामला

रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर निराश बैठी इस किशोरी से आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने पूछताछ की।

- Advertisement -
sikkim-ad

पता चला कि किशोरी घर से भाग कर आई है।

इसके बाद परिजनों को सूचित कर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया।

बताते चलें कि आरपीएफ की मेरी सहेली टीम की महिला सिपाही प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रही थीं। तभी उन्हें एक किशोरी नजर आई।

कुछ भी बताने में कर रही थी आनाकानी

उससे पूछने पर वो कुछ भी बताने से आनाकानी कर रही थी। वो यह नहीं बता पाई कि उसे रांची में कहां जाना है।

इसके बाद किशोरी से गहन पूछताछ की गई। तब पता चला कि किशोरी घर से भाग कर आई है।

इसके बाद किशोरी से उसके घर का मोबाइल नंबर लिया गया।

बाद में किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी गई और उनके आने पर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

Share This Article