सांसद ने रक्त दान कर मनाया गुरू जी का जन्म दिन

News Aroma Media
#image_title

पाकुड़: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 77 वां जन्म दिन जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष श्याम यादव के आवास पर सांसद विजय हांसदा ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर गुरु जी का जन्मदिन मनाया।

साथ ही दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कम्बल का भी वितरण किया। सांसद सहित कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया।

मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि अलग राज्य की लड़ाई हो या झारखंड राज्य का गठन सब में गुरुजी की अहम् भूमिका रही है।

सांसद ने कहा कि उनके जन्म दिन पर हम सभी कार्यकर्ता उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को उनका हक मिले राज्यवासी समृद्ध एवं खुशहाल रहें ऐसी व्यवस्था मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि आजतक जो नीतिगत फैसले अलग राज्य बनने के 20 साल बाद तक नहीं लिए गए महज एक साल में हेमंत सरकार ने लिया।

सांसद ने कहा कि गुरुजी ने जिस संकल्प को लेकर अलग राज्य लिया हेमंत सरकार उन सपनों को पूरा करते हुए राज्य के लोगों को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने के काम में जुटी हुई है।

जन्मदिन कार्यक्रम के मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम यादव,केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, प्रकाश सिंह, हबीबुर रहमान आदि मौजूद थे।