रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को भूसुर गांव जाकर छुटनी देवी को सम्मानित किया।
सांसद सेठ ने कहा कि यह रांची के लिए गौरव की बात है कि डायन प्रथा के विरोध में लोगों को जागरुक करने वाली छुटनी देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है।
इस अवसर पर छुटनी देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर एक छोटी चींटी पर भी रहती है, जो मुझ जैसे छोटी चींटी को इतना बड़ा समान दिया।
यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है।
इस अवसर पर विनय जयसवाल, संजय जयसवाल आदि उपस्थित थे।