भारत

मुकेश अंबानी ने दुबई में 1352 करोड़ में खरीदी हवेली

मुंबई: दुबई (DUBAI) ऐसा लगता है कि एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के(Reliance Industries) चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस साल दुनियाभर में प्रॉपर्टी खरीदने के (Buy Property World Wide) लिए एक लिस्ट बना रखी है।

उन्होंने कुछ ही दिनों के भीतर दुबई में दूसरी Property (प्रॉपर्टी) खरीदी है। इसके साथ ही उन्होंने दुबई में सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदने का अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जानकारी के मुताबिक, अंबानी ने दुबई के सबसे Posh (पॉश) इलाके पाम जुमेराह बीच में कुवैती अरबपति मौहम्मद अलशाया से 1,352 करोड़ रुपए की हवेली खरीदी है।

इससे पहले मुकेश अंबानी ने दुबई में इसी इलाके के पास बेटे अनंत अंबानी के लिए 663 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी (Property) खरीदी थी। ये दोनों ही सीदे दुबई में प्रॉपर्टी के सबसे महंगे सौदों में शुमार हैं। इससे वहां प्रॉपर्टी के (Property) दाम भी बढ़ने लगे हैं।।

Mukesh Ambani Dubai Property

ब्रिटेन में भी खरीदी है प्रॉपर्टी, अमेरिका में भी लेने का प्लान

बीते साल मुकेश अंबानी ने UK में लगभग 650 करोड़ रुपए में स्टोक पार्क कंट्री क्लब खरीदा था। जानकारी के मुताबिक अंबानी New York में भी प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं।

बीते 7 साल गिरावट का रुख झेलने के बाद अब दुबई के प्रॉपर्टी मार्केट (Property Market) में तेजी से सुधार आ रहा है मुकेश अंबानी के अलावा दुनिया के कई अरबपति यहां प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं।

Mukesh Ambani Dubai Property

बड़ी संख्या में भारत के अन्य अमीरों ने भी दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी है। बीते एक साल में यहां रियल एस्टेट की ( Real Property) कीमतों में 70% से ज्यादा उछाल आ चुका है। UAE की आबादी में 80% लोग विदेशी हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker