झारखंड में 15 लाख का इनामी नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर

News Aroma Media
1 Min Read

चतरा: झारखंड की चतरा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है।

इसी क्रम में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के रिजनल कमांडर मुकेश गंझू ने पुलिस के समक्ष हथियार के साथ सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया। उस पर 15 लाख का इनामी घोषित था।

हालांकि इस नक्सली के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दर्जनों नक्सल मामलों में वांछित नक्सली का झारखंड, बिहार, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों की पुलिस के अलावा टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को भी तलाश थी।

प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के रिजनल कमांडर मुकेश गंझू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

- Advertisement -
sikkim-ad

वह संगठन में द्वितीय कमांडर था। पुलिस के लगातार दबाव में आकर उसने आत्मसमर्पण किया है।

उस पर हत्या, मारपीट, लेवी, रंगदारी लेने का मामला विभिन्न थानों में दर्ज है।

मुकेश का आत्मसमर्पण करना नक्सलियों को बड़ा झटका माना जा रहा है।

Share This Article