एक छिपकली की वजह से घंटों लेट हुई मुंबई-रांची विमान

इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई-रांची विमान एक छिपकली के कारण घंटों लेट हो गई। दरअसल विमान संख्या 6E 831 उड़ान भरने के लिए रनवे पर आई। इसी दौरान एक यात्री को विमान के अंदर छिपकली दिख गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

Digital News
1 Min Read

Mumbai-Ranchi flight delayed: Indigo एयरलाइंस के मुंबई-रांची (Mumbai-Ranchi) विमान एक छिपकली (Lizard) के कारण घंटों लेट हो गई।

दरअसल विमान संख्या 6E 831 उड़ान भरने के लिए रनवे पर आई। इसी दौरान एक यात्री को विमान के अंदर छिपकली दिख गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद विमान के अंदर छिपकली का पता लगाने के लिए ग्राउंड स्टॉफ के साथ केबिन क्रू (Cabin Crew) के सदस्य घंटों लगे रहे।

रात 9.33 बजे रांची पहुंचा विमान

दो घंटे तक इंतजार करने के बाद एयरलाइंस के कर्मियों ने सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा। इसके बाद विमान की जांच फिर से की गई। वहीं विमान के उड़ान नहीं भरने से परेशान यात्रियों ने टर्मिनल मैनेजर से दूसरे विमान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

विमान दोपहर 1.35 की बजाय शाम 6.45 बजे मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरा और रात 9.33 बजे रांची पहुंचा। इसके बाद 10:15 बजे रांची से मुंबई के लिए उड़ान भर सका।

- Advertisement -
sikkim-ad

वही Ranchi पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि विमान में छिपकली नहीं मिली।

Share This Article