Uncategorized

ओक्टाविया बटलर के नाम पर मंगल पर पर्सिविरेंस रोवर के टचडाउन साइट का नामकरण

वॉशिंगटन : मंगल ग्रह पर पहुंचकर नासा के पर्सिविरेंस रोवर ने जिस जगह पर लैंडिंग की थी, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने उस जगह का नामकरण साइंस फिक्शन लेखक ओक्टाविया बटलर के नाम पर की है।

एजेंसी ने बीते हफ्ते कहा था, यानि कि अब से रोवर के टचडाऊन साइट को ओक्टाविया ई. बटलर लैंडिंग के नाम से पुकारा जाएगा।

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में स्थित केप कैनावेरल एयर फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 41 से बीते साल 30 जुलाई को इस रोवर को लॉन्च कराया गया था। 203 दिन की यात्रा के बाद इस रोवर ने 18 फरवरी को मंगल ग्रह पर लैंड किया था।

इस पर्सिविरेंस मिशन का उद्देश्य मंगल ग्रह पर जीवन का खोज करना है, जिसमें प्राचीन सूक्ष्मजीव जीवन के संकेतों की खोज शामिल है।

इस रोवर की मदद से प्राचीन समय में यहां की जलवायु और वातावरण के बारे में पता लगाया जाएगा, जिससे आने वाले समय में यहां इंसानों के आवागमन का मार्ग प्रशस्त होगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker