रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर रांची के चेशायर होम में रहने वाले शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सहायता सामग्री का वितरण किया।
इस मौके पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, अमूल्य नीरज खलखो, अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी मौजूद रहे।
कमलेश ने कहा कि पूरे कोरोना संक्रमण के दौरान राहुल गांधी सड़कों फर निकलकर आम जनता की आवाज बनने का काम किया एवं केन्द्र सरकार को आगाह करते रहे।
अपने जन्मदिन को इस विकट समय में सेलिब्रेट नहीं करने के अनुरोध पर पार्टी एक बार फिर लाखों लोगों तक पहुँचकर उनकी सेवा करने का काम किया है।
आलोक कुमार दूबे ने बताया कि रांची स्थित चेशायर होम का 51 वर्ष पूरा हो गया है।
वर्ष 2020 में ही संस्था के 50 वर्ष पूरा होने पर गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया जाना था, लेकिन इस बीच कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका।
इस संस्था में बिहार, बंगाल, झारखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के दिव्यांगजनों और बुजुर्गां को आश्रय मिला है।
चेशायर होम की सिस्टर विमला, सिस्टर शांति और सिस्टर जौरजी लगातार मानव सेवा में जुटी रहती है।
मानव सेवा को समर्पित संस्था को पार्टी की ओर से खाद्य सामग्रियों के अलावा मिठाईयां और फल सहित अन्य सामग्रियों के लिए सहायता राशि भी उपलब्ध करायी गयी।