Latest Newsझारखंडराष्ट्रीय लोक अदालत कल, झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे निरीक्षण

राष्ट्रीय लोक अदालत कल, झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand High Court Chief Justice will inspect it: नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (NALSA) के कैलेंडर और झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राज्यभर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए हाई कोर्ट में दो बेंचों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के बाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हाई कोर्ट और रांची सिविल कोर्ट में लोक अदालत के लिए बनाई गई बेंचों का निरीक्षण करेंगे।

झालसा के अध्यक्ष और झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षादंगी व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के साथ High Court के अन्य जस्टिस की मौजूदगी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत की जाएगी। लोक अदालत में राज्य के दस लाख मामले निष्पादित करने का लक्ष्य रखा गया है,

जिसमें प्री-लिटीगेशन और कोर्ट में लंबित मामले शामिल हैं। लोक अदालत में निष्पादन के लिए जिन मामलों को सूचीबद्ध किया गया है, उसमें करीब एक लाख ऐसे मामले हैं, जो अलग-अलग अदालतों में पेंडिंग है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...