देश में यहां पांच दिनों में मिले 242 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

Digital News
2 Min Read

बेंगलुरु: कर्नाटक में बीते पांच दिनों में कोरोना से कम से कम 242 बच्चे संक्रमित हुए हैं। इसकी जानकारी सरकारी आंकड़ों से मिली है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी देकर कहा हैं कि आने वाले समय में यह संख्या बढ़ सकती है।

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ही एक्सपर्ट्स आशंका जता रहे थे कि तीसरी लहर सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित कर सकती है। इस कारण यह आंकड़े डराने वाले हैं।

ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका ने कहा है कि बीते पांच दिनों में 19 साल से कम उम्र के 242 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकार चेतावनी दे चुके हैं कि कोविड-19 की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

आंकड़े बताते हैं कि इनमें 106 बच्चों की उम्र 9 साल से कम है।जबकि, 136 बच्चे 9 और 19 साल के बीच के हैं।

बीते मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 1 हजार 338 नए मामले मिले, इस दौरान 31 मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों में मामले ‘तीन गुना हो सकते हैं, यह बड़ा खतरा है।

कर्नाटक सरकार ने पहले ही सभी जिलों में नाइट और वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा कर चुकी है इसके अलावा केरल-कर्नाटक, महाराष्ट्र कर्नाटक सीमाओं में प्रवेश पर पाबंदियां लगा दी हैं।

इस दौरान केवल आरटी-पीसीआर सर्टिफिकेट वाले यात्रियों को ही आवागमन की इजाजत होगी।

यह सर्टिफिकेट 72 घंटों से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। कर्नाटक में बीते महीने हर रोज 1500 मामले सामने आ चुके है।

हाल ही में सत्ता संभालने वाले नए मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने वैक्सीन डोज को 65 लाख से 1 करोड़ प्रतिमाह करने का वादा किया है।

Share This Article