Latest NewsUncategorizedकाउंटिंग के पहले मध्य प्रदेश के बिलासपुर में EVM को लेकर गरमा...

काउंटिंग के पहले मध्य प्रदेश के बिलासपुर में EVM को लेकर गरमा गई सियासत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Regarding EVM in Bilaspur : मध्य प्रदेश में बिलासपुर संसदीय सीट की मतगणना के पहले EVM पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने पत्रकार वार्ता कर चुनाव आयोग (Election Commission) की प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि 611 EVM बदलीं गईं और मॉक पोल और 17 सी फार्म में इनके नंबर अलग अलग बताए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह जीत-हार से अधिक बड़ा सवाल है कि बदली गई EVM के नंबर में गड़बडिय़ां क्यों की गई? मतगणना से पहले यदि इसमें स्पष्टता नहीं आती है तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग के अफसरों पर आरोप लगाया कि 611 EVM में गड़बडिय़ां BJP को मदद करने और चुनाव को प्रभावित करने के लिए की गईं। उन्होंने कहा कि मतगणना के पूर्व उनके द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर जिला निर्वाचन की ओर से स्पष्टता आनी चाहिए थी, जो अब तक नहीं मिली है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि बिलासपुर और मुंगेली के जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए दस्तावेज और मतदान दलों द्वारा दिए गए 17 सी के मिलान के बाद 98 Ballot Unit में भिन्नता पाई गई।

इसी प्रकार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में पाई गई भिन्नता को मिला कर कुल 611 EVM मशीनों के नंबरों में गड़बडिय़ां पाई गईं। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि इस मामले में स्पष्टता नहीं आती है तो यह लोकतंत्र की हत्या से काम नहीं होगा।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...