बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से आ रहे हैं दिल्ली, सियासी हलचल हुई तेज

Digital Desk

Nitish Kumar : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के नतीजे सामने आने के बाद सियासी हलचल काफी तेज हो गई है।

आज दिल्ली (Delhi) में NDA गठबंधन की बैठक होने वाली है। जिसके लिए बिहार ( Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज दिल्ली रवाना होंगे।

दिलचस्प बात यह है कि आज ही इंडिया गठबंधन की भी बैठक होने वाली है। और CM नीतीश कुमार आज जिस फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे उसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी रहेंगे।

NDA की इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा चिराग पासवान (Chirag Paswan), जीतन राम मांझी को भी दिल्ली बुलाया गया है।

वह भी बैठक में शामिल होंगे। चुनाव के नतीजों के बाद आज का दिन भी काफी अहम माना जा रहा है।

नीतीश कुमार ने ही रखी थी इंडिया गठबंधन की नींव

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव का नतीजा जैसे ही बीते मंगलवार को सामने आया तो यह बात भी सामने आई कि कांग्रेस नेतृत्व सीएम नीतीश कुमार के संपर्क में हैं।

NDA के घटक दलों से कांग्रेस ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। इसके बाद RJD के सांसद मनोज झा ने भी कह दिया था कि नीतीश कुमार ने ही इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी।

ऐसे में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के एक साथ एक ही फ्लाइट में जाने से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

गौरतलब है कि बिहार में एनडीए ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बात की जाए इंडिया गठबंधन की तो 9 सीटों पर जीत हुई है।

वहीं पूर्णिया से पप्पू यादव ने निर्दलीय जीत हासिल की है। दिल्ली में उधर इंडिया गठबंधन की भी बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इसमें तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।