Latest NewsUncategorizedBJP विधायक ने राहुल गांधी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी, BNS की धारा...

BJP विधायक ने राहुल गांधी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी, BNS की धारा 351 में मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP MLA Made Derogatory Remarks about Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण कन्नड़ जिले से BJP विधायक वाई भरत शेट्टी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।

शेट्टी ने सोमवार को कांग्रेस सांसद पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को उनके कथित हिंदू विरोधी बयान के लिए संसद के अंदर बंद कर थप्पड़ मारना चाहिए।

कावूर पुलिस ने शेट्टी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर पेश होने को कहा है।

पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 (3) (आपराधिक धमकी, अपमान), 353 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयानबाजी) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में कांग्रेस नेता अनिल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शेट्टी ने कहा, ”विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद कर थप्पड़ मारना चाहिए। ऐसा करने से सात से आठ FIR दर्ज हो जाएंगी। अगर विपक्ष के नेता राहुल गांधी मैंगलोर शहर आते हैं तो हम उनके लिए भी यही व्यवस्था करेंगे।”

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी भगवान शिव की तस्वीर पकड़े हुए थे।

उन्होंने कहा था, “पागल को नहीं पता कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोली तो वह (LOP) भस्म हो जाएंगे। उन्होंने हिंदू विरोधी नीति अपनाई है। यह स्पष्ट है कि एलओपी राहुल गांधी एक पागल है। उन्हें लगता है कि वह हिंदुओं के बारे में जो कुछ भी कहेंगे, हिंदू चुपचाप सुन लेंगे।”

शेट्टी ने दावा किया कि हिंदू धर्म और संस्थाओं की रक्षा करना भाजपा का कर्तव्य है। कांग्रेस ने यह संदेश देना शुरू कर दिया है कि हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग है। ऐसे नेताओं की वजह से भविष्य में हिंदुओं को खतरा होगा।”

उन्होंने कहा, ”शिवाजी और महाराणा प्रताप हिंदू समुदाय में पैदा हुए थे। जब भी जरूरत होगी, हम हथियार निकाल लेंगे। हम हथियारों की पूजा करने के बाद क्या करना है, अच्छी तरह से जानते हैं।”

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...