Latest NewsUncategorizedस्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में CCTV फुटेज से की गई छेड़छाड़,...

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में CCTV फुटेज से की गई छेड़छाड़, दिल्ली पुलिस ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Swati Maliwal Case : आम आदमी पार्टी (AAP) की संसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अदालत में बिभव कुमार (Vibhav Kumar) पर मुख्यमंत्री आवास से घटना से जुड़े सबूत (Proof) मिटाने का आरोप लगाया।

बता दें कि पुलिस ने बिभव कुमार को शनिवार को रात साढ़े 9 बजे तीस हजारी कोर्ट के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी द्वारा महिला सांसद को बुरी तरह पीटा गया।

घटनास्थल का CCTV फुटेज मिला है, लेकिन जानबूझकर खाली फुटेज उन्हें सौंपा गया है। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी का मोबाइल फोन मुंबई में फॉर्मेट किया गया है।

फुटेज नष्ट करने के दौरान पकड़ा गया

पुलिस का दावा है कि आरोपी बिभव कुमार शनिवार को घटनास्थल पर सबूत नष्ट करने के लिए गया था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने अदालत में एक वीडियो पेश किया। जिसमें वह बिभव से पूछ रहे हैं कि उन्होंने राज्यसभा सांसद पर हमला क्यों किया, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहा।

दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि उपलब्ध कराया गया सीसीटीवी फुटेज खाली है और बिभव का जो फोन जब्त किया गया था, वह फॉर्मेट किया गया है, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया।

बिभव के वकील ने पुलिस पर साजिश करने का आरोप लगाया, लेकिन कोर्ट ने बिभव की अग्रिम जमानत याचिका को रद्द करते हुए जेल भेज दिया।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...