Latest NewsUncategorizedCM केजरीवाल के साथ किया जा रहा ‘राजनीतिक कैदी’ जैसा व्यवहार, AAP...

CM केजरीवाल के साथ किया जा रहा ‘राजनीतिक कैदी’ जैसा व्यवहार, AAP ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Kejriwal is Being treated like a ‘Political Prisoner‘: आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ “राजनीतिक कैदी” जैसा व्यवहार किया जा रहा है और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी प्रमुख का शर्करा स्तर तीन जून से सात जुलाई के बीच लगभग 34 बार गिरा और 50 तक पहुंच गया।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक “साजिश” का शिकार हुए हैं।

उन्होंने कहा, “केजरीवाल एक राजनीतिक कैदी हैं। हर कोई जानता है कि तानाशाही ने राजनीतिक कैदियों के साथ कैसा व्यवहार किया है। उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है ताकि वह अपनी आवाज न उठाएं।”

पाठक ने कहा कि केजरीवाल 30 साल से गंभीर मधुमेह से पीड़ित हैं और वह Hypoglycemia से भी पीड़ित हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए “खतरनाक” है।

उन्होंने कहा, “तीन जून से सात जुलाई के बीच न्यायिक हिरासत में रहते हुए उनका शर्करा स्तर 34 बार गिरा। यह एक गंभीर मुद्दा है। वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। वह एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं।”

पाठक ने कहा कि आप ने इस मामले पर अपने ‘इंडिया गठबंधन’ के सहयोगियों से बात की और कहा कि इसे लेकर 30 जुलाई को एक रैली आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा, “यह किसी व्यक्ति या पार्टी का मामला नहीं है। यह देश की व्यवस्था का मामला है। अगर ऐसी चीजें होंगी तो कौन राजनीति में आएगा और पार्टी बनाएगा?”

पाठक ने कहा, “इस मामले पर ‘INDIA गठबंधन’ के घटकों ने चर्चा की और आम सहमति बनी कि यह सिर्फ Kejrival का मामला नहीं है व देश को तानाशाही के खिलाफ अकेले नहीं छोड़ा जा सकता।”

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...