Latest NewsUncategorizedकोलकाता में डॉक्टर हत्या मामले की CBI जांच की मांग

कोलकाता में डॉक्टर हत्या मामले की CBI जांच की मांग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Demand for CBI Investigation into doctor Murder case in Kolkata: पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म (Rape) और हत्या (Murder) के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल है।

रेजिडेंट डॉक्टरों के देशव्यापी संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) से हड़ताल का ऐलान किया है।

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल और सफदरजंग में डॉक्टर अस्पताल के बाहर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लखनऊ के KGMU अस्पताल में भी डॉक्टर बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर आ गए हैं।

हड़ताल का सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिम बंगाल पर पड़ा है। सूबे में पिछले तीन दिन से हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर Emergency Duty कर रहे थे, लेकिन सोमवार को उन्होंने यह भी बंद कर दी है।

बता दें कि दिल्ली सहित देश के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD , सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टरों ही देखते हैं। ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली AIIMS के रेजीडेंट डॉक्टरों ने विरोध में कैंडल मार्च निकाला था। इस बीच बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं. OPD में रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। डॉक्टरों की मांग है इस पूरे मामले की CBI जांच की जाए। देशभर के हॉस्पिटल में डॉक्टर की सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाए जो जिम्मेदार अधिकारी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...