लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद जानिए PM मोदी ने क्या कहा

Central Desk

PM Modi said after the results of Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। नतीजों में NDA ने 290 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल की है। वहीं, INDIA गठबंधन 220 से अधिक सीटों पर आगे है।

उत्तर प्रदेश की Varanasi seat से PM मोदी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय को डेढ़ लाख से अधिक वोटों से शिकस्त दी।

लोकसभा चुनाव में नतीजों के बाद PM मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने NDA पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताने के लिए देश की जनता का आभार व्यक्त किया है।

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”देश की जनता-जनार्दन ने NDA पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है।

भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”

इसके अलावा PM मोदी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा और आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत पर भी प्रतिक्रिया दी।

PM मोदी ने X पर लिखा, ”धन्यवाद ओडिशा! यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की एक शानदार जीत है। BJP लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुझे हमारे सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है।”

आंध्र प्रदेश में NDA गठबंधन की शानदार जीत पर PM मोदी ने लिखा, ”आंध्र प्रदेश ने NDA को असाधारण जनादेश दिया है। मैं राज्य की जनता को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण और आंध्र प्रदेश BJP को इस जोरदार जीत के लिए बधाई देता हूं।”

PM मोदी तीसरी बार वाराणसी सीट से चुनावी मैदान में उतरे। PM नरेंद्र मोदी को 6,12,970 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के अजय राय को 4,60,457 और बसपा के अतहर जमाल लारी को 33,766 वोट प्राप्त हुए हैं।

PM मोदी ने वाराणसी सीट पर 1 लाख 52 हजार 513 वोट से चुनाव में विजयी हुए है। साल 2019 में PM मोदी ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार शालिनी यादव को 4 लाख 79 वोट से मात दी थी। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तीसरे स्थान पर रहे थे।

साल 2014 में जब PM मोदी वाराणसी से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे तो उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल को 3 लाख 72 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी। 2014 में भी कांग्रेस ने अजय राय को PM मोदी के सामने चुनावी मैदान में उतारा था।