Latest NewsUncategorizedकोलकाता डॉक्टर रेप केस, आरोपी के जूतों पर लगे खून के धब्बों...

कोलकाता डॉक्टर रेप केस, आरोपी के जूतों पर लगे खून के धब्बों ने खोला राज़!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kolkata Doctor Rape case: अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो वो एक न एक गलती जरुर करता है। कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप (Rape) कर हत्या (Murder) करने वाले आरोपी ने भी एक गलती कर दी।

उसने सभी सबूत मिटा दिए लेकिन जूतों पर लगे खून के निशान मिटाना भूल गया। इसी आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे पकड़ लिया।सरकारी अस्पताल में लेडी डॉक्टर से रेप और Murder case में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पुलिस ने अब जो जानकारी दे दी है, उससे तो यही लगता है कि यह बिल्कुल हैवान ही थी। उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर को हवस का शिकार बनाने और उसकी जान लेने के बाद रॉय घर गया और वह चैन से सो गया। फिर अगली सुबह उसकी नींद खुली तो सबसे पहले उसने सबूत मिटने के लिए अपने कपड़े धो लिए।

हालांकि कहते हैं न कि मुजरिम की एक गलती उस पर भारी पड़ जाती है और संजय रॉय के मामले में भी यह बात सच साबित हुई। उसने खून के सारे निशान तो मिटा दिए, लेकिन एक जगह उससे छूट गई और वही उसका काल बन गई। पुलिस को उसके जूते पर खून के निशान मिले हैं, जिसे उसने सबूत के तौर पर सहेज कर रख लिया है।

कोलकाता के Police Commissioner विनीत गोयल ने कहा, ‘अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी घर चला गया था और सुबह देर तक सोता रहा। जागने के बाद उसने सबूत नष्ट करने के लिए अपराध के दौरान पहने हुए कपड़ों को धोया। तलाशी के दौरान उसके जूते मिले, जिन पर खून के धब्बे थे।’ यह पूछे जाने पर कि क्या इस अपराध में कोई और भी शामिल था जैसा कि कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘अभी तक इसका कोई सबूत नहीं है।’गोयल ने बताया कि Police अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है क्योंकि वे इसे अपनी जांच के निष्कर्षों से मिलाना चाहते हैं।

गोयल ने कहा कि पुलिस किसी को छिपाने की कोशिश नहीं कर रही है और जांच पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर शुरू करेंगे, जिस पर लोग सुझाव या शिकायत दर्ज करा सकेंगे। हालांकि प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे तब तक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक वे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाते और उनकी सुरक्षा से संबंधित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता।

गोयल के साथ बैठक के बाद एक जूनियर डॉक्टर ने बताया कि सभी इमरजेंसी और Non-Emergency सेवाओं में काम बंद रहेगा। संजय एक सिविक वॉलेंटियर है, जिसे स्थानीय बोली में लोग सिविल पुलिस भी कहते हैं। पुलिस ने शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी में एक Bluetooth Earphones भी बड़ा सबूत बना, जो उसके फोन से तुरंत ही कनेक्ट हो गया था। पुलिस के मुताबिक, उसके फोन से कई अश्लील वीडियो भी मिले हैं।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...