Latest Newsभारतआज Vistara की आखिरी उड़ान, कल से एयर इंडिया के बैनर तले...

आज Vistara की आखिरी उड़ान, कल से एयर इंडिया के बैनर तले होगा सभी सेवाओं का संचालन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Vistara Last Flight : भारतीय एविएशन सेक्टर में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल टाटा ग्रुप (TATA Group) और सिंगापुर एयरलाइंस के जॉइंट वेंचर Vistara का Air India में मर्जर हो रहा है।

आज यानी 11 नवंबर को विस्तारा अपनी आखिरी उड़ान भरेगी, और कल यानी 12 नवंबर से इसकी सभी सेवाओं का संचालन Air India के बैनर तले होगा।

Air India के कोड से उड़ान भरेंगी Vistara की फ्लाइट्स

इस मर्जर के तहत विस्तारा के लगभग 1.15 लाख यात्रियों का सफर एयर इंडिया की फ्लाइट्स के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस को संयुक्त एयरलाइन में 25.1% की हिस्सेदारी मिलेगी। एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा 3195 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश भी किया जाएगा।

इस बदलाव के बाद विस्तारा की फ्लाइट्स एयर इंडिया के कोड से उड़ान भरेंगी, और यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए एयरपोर्ट्स पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

विस्तारा ने अपने ग्राहकों को कहा Thank You

विस्तारा एयरलाइंस की ओर से अपने ग्राहकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) के जरिए पोस्ट के माध्यम से अपडेटेड जानकारी दी गई है कि, ‘क्लब विस्तारा ने एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न्स के साथ हाथ मिलाकर महाराजा क्लब बनने का फैसला किया है. कृपया ध्यान दें कि नए साइन-अप सहित आपके खाते तक पहुंच उपलब्ध नहीं होगी. आप 12 नवंबर से http://airindia.com पर अपने खाते तक पहुंच सकेंगे, थैंक्यू.’

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...