Latest Newsअजब गज़बलिव इन पार्टनर की हत्या कर 6 महीने तक फ्रिज में रखा...

लिव इन पार्टनर की हत्या कर 6 महीने तक फ्रिज में रखा शव, फिर ऐसे खुला खौफनाक राज…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Live-in Partner Murder : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास से Live in Relation का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही एक महिला का Dead Body छह महीने बाद फ्रिज (Fridge) से बरामद हुआ है।

मृतक महिला की पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के रूप में हुई है। मामले में महिला की हत्या (Murder) के आरोप में उसके शादीशुदा प्रेमी (Lover) संजय पाटीदार को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी युवक ने हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल जुलाई में बलवीर राजपूत नामक शख्स ने ग्राउंड फ्लोर को किराए पर लिया था। हालांकि, वह दो रूम का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था क्योंकि पुराने किराएदार ने उन्हें ताला लगा दिया था।

पाटीदार, जो जून में फ्लैट खाली कर चुका था, उसने अपना सामान, जिसमें एक फ्रिज भी था, इन कमरों में बंद रखा था और मकान मालिक को फोन पर यह कहता रहा कि वह जल्द ही अपना सामान वापस ले आएगा।

बलवीर को इन कमरों की आवश्यकता पड़ी, तो उसने मकान मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक ने ताला तोड़कर कमरा इस्तेमाल करने की अनुमति दी।

गुरुवार शाम बलवीर ने ताला तोड़कर कमरा खोला और देखा कि फ्रिज अभी तक ऑन था। उसने सोचा कि पुराना किरायेदार लापरवाही से फ्रिज ऑन छोड़कर चला गया और स्विच बंद कर दिया।

इसके बाद बलवीर ने कमरे को बंद कर दिया, यह सोचकर कि अगले दिन बाकी सामान हटा लेंगे। लेकिन अगले दिन बदबू के कारण हकीकत सामने आई और पूरा मामला उजागर हो गया।

शादी का दबाव बना रही थी प्रतिभा

पाटीदार ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह प्रतिभा के साथ पिछले पांच साल से लिव-इन में था, जिसमें तीन साल उज्जैन में भी बिताए।

पाटीदार, जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, ने बताया कि प्रतिभा उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

उसने हत्या के दिन प्रतिभा को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...