भारत

माता वैष्णो देवी के मार्ग पर बड़ा हादसा, भरभराकर गिरे पत्थर, तीन तीर्थ यात्रियों की हालत गंभीर

Major accident on the route of Mata Vaishno Devi : ” जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के मार्ग पर सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। पैदल मार्ग पर पांची के पास दोपहर करीब ढाई बजे पत्थर भरभराकर गिर गए।

मिली जानकारी के अनुसार इस भूस्खलन में तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर आपदा प्रबंधन की Team पहुंची और मलबे में फंसे तीर्थ यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2.35 बजे पैदल मार्ग पर पांची के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन (Landslide) के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला सहित तीन घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker