मिताली और झूलन सबसे अधिक समय तक टेस्ट खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं

Digital News
1 Min Read

नई दिल्ली: कप्तान मिताली राज और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है।

मिताली राज और झूलन भारत के लिए सबसे अधिक समय तक टेस्ट खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

मिताली और झूलन ने साल 2002 में एक साथ पहला टेस्ट मैच खेला था और अब सबसे लंबे टेस्ट करियर की सूची में यह दोनो शामिल हो गयी हैं।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे करियर के मामले में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही इनसे आगे हैं।

मिताली और झूलन का टेस्ट करियर 19 साल 154 दिन का हो गया है। यह महिला क्रिकेटरों में वेरा बर्ट और मैरी हाइड के बाद सबसे ज्यादा है।

- Advertisement -
sikkim-ad

न्यूजीलैंड की वेरा बर्ट का करियर 20 साल 335 और इंग्लैंड की मैरी हाइड का करियर 19 साल 211 रहा था।

मिताली और झूलन का टेस्ट करियर राहुल द्रविड, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले ओर महेन्द्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों से भी आगे है।

कुंबले का करियर 18 साल 88 दिन द्रविड़ का करियर 15 साल 222 दिन और गांगुली का करियर 12 साल 143 दिन रहा है।

Share This Article