मोदी ने अपने कैबिनेट में 72 मंत्रियों को किया शामिल, इनमें 30 कैबिनेट और 36…

Digital Desk

New Cabinet List : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के नतीजे साफ होने के 5 दिन बाद रविवार को भारत को नई NDA सरकार मिल गई है।

प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण की है।

मोदी के बाद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर अमित शाह (Amit Shah) शपथ ग्रहण करने पहुंचे।

2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री हैं।

1. नरेंद्र मोदी

लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीतक सांसद बने हैं।

2. राजनाथ सिंह

उम्र 72 साल, देश के गृह और रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं।

3. अमित शाह

उम्र 59 साल, देश के गृह मंत्री और BJP अध्यक्ष रह चुके हैं। लगातार गांधीनगर से दूसरी बार सांसद बने। चार बार गुजरात के विधायक रहे हैं। गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री भी हैं।

4. नितिन गडकरी

उम्र 67 साल, 2014 से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। BJP के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।

5. जेपी नड्डा

उम्र 63 साल, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 2014 में मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। हिमाचल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

6. शिवराज सिंह चौहान

उम्र 65 साल, पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और मध्य प्रदेश की विदिशा से लोकसभा चुनाव जीते हैं। 

7. निर्मला सीतारमन

उम्र 64 साल, पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं। राज्यसभा से सांसद हैं।

8. एस जयशंकर

उम्र 69 साल, विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद देश के विदेश मंत्री बने। 2 बार राज्यसभा से सांसद चुने गए हैं।

9. मनोहरलाल खट्टर

उम्र 70 साल, पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। 9 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं और हरियाणा की करनाल से पहली बार सांसद चुने गए हैं।

10. एचडी कुमारस्वामी

उम्र 65 साल, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं और वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। तीसरी बार लोकसभा सांसद बने हैं। NDA के सहयोगी जनता दल सेक्युलर के नेता हैं। 

11. पीयूष गोयल

उम्र 60 साल, राज्य सभा में नेता सदन रहे हैं, पहली बार लोकसभा से सांसद चुने गए हैं। इससे पहले राज्यसभा के सदस्य के तौर पर सांसद बन पिछली सरकारों में मंत्री रहे। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से सांसद चुने गए हैं।

12. धर्मेंद्र प्रधान

उम्र 54 साल, पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं। ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

13. जीतनराम मांझी

उम्र 78 साल, NDA गठबंधन के सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता हैं। बिहार के पूर्व मुख्यंत्री रहे हैं। दलित समुदाय से आते हैं और पहली बार सांसद बने हैं।

14. ललन सिंह

उम्र 69 साल, NDA के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भुमिहार समाज से आते हैं। मुंगेर से सांसद चुने गए हैं।

15. सर्बानंद सोनोवाल

उम्र 62 साल, असम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं। पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते हैं। 

16. वीरेंद्र खटीक

उम्र 70 साल, पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। आठवीं बार सांसद चुने गए हैं। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सीट से चुनकर इसबार संसद पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश में बड़े दलित नेता माने जाते हैं।

17. के राममोहन नायडू

उम्र 36 साल, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से सांसद हैं, पूर्व मंत्री येरेन नायडू के बेटे हैं। इसबार सबसे युवा कैबिनेट मंत्री हैं। 

18. प्रहलाद जोशी

उम्र 61 साल, कर्नाटक के धारवाड़ से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। कर्नाटक BJP के पूर्व अध्यक्ष हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। 

19. जुएल ओराम

उम्र 63 साल, ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। छठी बार सांसद चुने गए हैं। बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं। 

20. गिरिराज सिंह

उम्र 71 साल, पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लगातार तीसरी बार बिहार के बेगूसराय से सांसद चुने गए हैं। बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। 

21। अश्विनी वैष्णव

उम्र 54 साल, पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। IAS से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री ली और फिलहाल ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं। 

22. ज्योतिरादित्य सिंधिया

उम्र 53 साल, 2020 में कांग्रेस से BJP में आए और कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 5वीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद हैं। 

23. भूपेंद्र यादव

उम्र 55 साल, राजस्थान के अलवर से पहली बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में पर्यावरण मंत्री थे। BJP के रणनीतिकार के तौर पर पहचाने जाते हैं।  

24. गजेंद्र सिंह शेखावत

उम्र 57 साल, दूसरी बार राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे। 

25. अन्नपूर्णा देवी

उम्र 54 साल, झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं और ओबीसी समुदाय से आती हैं। पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री थीं और दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीती हैं।

26. किरेन रिजिजू

उम्र 52 साल, अरुणाचल वेस्ट सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं और नॉर्थ ईस्ट में BJP के बड़े चेहरों में शामिल हैं।

27. हरदीप पुरी

उम्र 72 साल, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। IFS से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आए।

28. मनसुख मांडविया

उम्र 51 साल, गुजरात के पोरबंदर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। 

29. जी किशन रेड्डी

उम्र 64 साल, तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में पर्यटन-संस्कृति मंत्री रहे। 

30. चिराग पासवान

उम्र 41 साल, बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं। NDA के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास के नेता हैं। पहली बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

31. सीआर पाटिल

उम्र 59 साल, गुजरात BJP के अध्यक्ष हैं और नवसारी सीट से सांसद चुने गए हैं। लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं। 2019 में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया था।

ये हैं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. राव इंद्रजीत सिंह

उम्र 74 साल, हरियाणा के गुड़गांव से सांसद हैं। पिछली सरकार में योजना राज्यमंत्री थे। 2014 चुनाव के समय कांग्रेस से बीजेपी में आए

2. जीतेंद्र सिंह

उम्र 67 साल, जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे हैं। 

3. अर्जुन राम मेघवाल

उम्र 70 साल, राजस्थान के बीकानेर से सांसद हैं। पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे हैं। राजस्थान के दलित चेहरे हैं और राजनीति में आने से पहले IAS अधिकारी रहे हैं।

4. प्रताप राव जाधव

उम्र 63 साल, महाराष्ट्र की बुलढाणा सीट से सांसद हैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं और पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं।

5. जयंत चौधरी

उम्र 45 साल, NDA की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और पहली बार केंद्र में मंत्री बनेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।

6. जितिन प्रसाद

उम्र 50 साल, उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से सांद हैं। 2021 में कांग्रेस से BJP में आए। मनमोहन सिंह सरकार में भी मंत्री रहे।

7. श्रीपद नाइक

उम्र 61 साल, नॉर्थ गोवा सीट से लगातार छठी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। 

8. पंकज चौधरी

उम्र 59 साल, उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं। ओबीसी समुदाय से आते हैं और पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। 

9. कृष्णपाल गुर्जर

उम्र 67 साल, हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद हैं। पिछली सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री थे और लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। 

10. रामदास अठावले

उम्र 64 साल, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। NDA के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। 

11. रामनाथ ठाकुर

उम्र 74 साल, बिहार से राज्यसभा सांसद हैं। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। NDA की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं और अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। 

12. नित्यानंद राय

उम्र 58 साल, बिहार की उजियारपुर सीट से सांसद हैं। पिछली सरकार में भी गृह राज्यमंत्री थे और लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। बिहार BJP के पूर्व अध्यक्ष हैं। 

13. अनुप्रिया पटेल

उम्र 43 साल, उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। NDA की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेवाल) की अध्यक्ष हैं। पिछली सरकार में मंत्री रही हैं। 

14. वो सोमन्ना

उम्र 73 साल, कर्नाटक की तुमकुर सीट से सांसद हैं। पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं।

15. पी चंद्रशेखर

उम्र 48 साल, देश के सबसे अमीर सांसद हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पहली बार ही केंद्र में मंत्री बन रहे हैं। 

16. एसपी सिंह बघेल

उम्र 64 साल, उत्तर प्रदेश की आगरा सीट से चुनाव जीते हैं। दलित समुदाय से आते हैं और पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। एक बार राज्यसभा और पांच बार के लोकसभा सांसद हैं। 

17. शोभा करंदलाजे

उम्र 57 साल, कर्नाटक की बेंगलुरु नॉर्थ सीट से सांसद हैं। पिछली सरकार में कृषि राज्य मंत्री थीं। वोक्कालिगा समाज से आती हैं। 

18. कीर्तिवर्धन सिंह

उम्र 58 साल, उत्तर प्रदेश की गोंडा से सांसद हैं। पहली बार मंत्री बन रहे हैं। पांचवीं बार के सांसद हैं। 

19. बीएल वर्मा

उम्र 62 साल, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। 2020 में पहली बार सांसद बने और पिछली सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए। ओबीसी समुदाय से आते हैं। 

20. शांतनु ठाकुर

उम्र 41 साल, पश्चिम बंगाल की बनगांव सीट से सांसद चुने गए हैं। मटुआ समाज से आते हैं और पिछली सरकार में भी राज्यमंत्री रहे हैं।