आतंकी साठगांठ के मामले में NIA ने देश में 30 जगहों पर मारी Raid, 4 राज्यों और…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NIA RAID: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवादियों और कुख्यात अपराधियों की साठगांठ के मामले की जांच के तहत मंगलवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में छापे मारे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने बताया कि इस मामले में NIA द्वारा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी (Raid) की कार्रवाई जारी है।

NIA के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था कि आतंकवाद (Terrorism) और माफिया के इस प्रकार के नेटवर्क और उनकी मदद करने वाले बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के अपने प्रयासों के तहत, NIA ने हालिया महीनों में कई लक्षित रणनीतियां अपनाई हैं जिनमें ‘‘आतंकवादी गतिविधियों से अर्जित आय’’ से प्राप्त संपत्तियों की कुर्की और जब्ती भी शामिल है।

Share This Article