Latest NewsUncategorizedतीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकी हमले के घटनास्थल पर पहुंची NIA...

तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकी हमले के घटनास्थल पर पहुंची NIA की टीम, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Reasi Terrorist Attack :  सोमवार को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की एक टीम जम्मू-कश्मीर के रियासी (Reasi) जिले में पहुंचकर यात्री बस पर हुए आतंकवादी हमले (Terrorist Attack) की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर रही है।

इस हमले में 10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं।

आतंकवादियों का पता लगाने का अभियान शुरू

सुरक्षा बलों ने हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों (Terrorists) का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर घेराबंदी और खोज अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया किNIA की एक टीम ने रियासी पहुंचकर हमले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस के साथ सहयोग करना शुरू कर दिया है।

बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास आतंकियों ने हमला कर दिया।

खाई में गिर गई थी बस

53 सीटों वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई थी। बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्री सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो वर्षीय एक बच्चा (राजस्थान) और 14 वर्षीय एक लड़का (उत्तर प्रदेश) भी शामिल है।  उन्होंने बताया कि हमले में तीन से 50 वर्ष की आयु के 41 लोग घायल हुए हैं।

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी जिले में बस पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।

घायलों को भी 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...