कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF का एक जवान शहीद, एक अन्य और दो पुलिसकर्मी जख्मी

रविवार को मणिपुर के जिरीबाम में कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसमें सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया।

Central Desk

One CRPF Jawan Martyred: रविवार को मणिपुर के जिरीबाम में कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसमें सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया।

साथ ही CRPF का एक जवान और 2 पुलिसकर्मी जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने शहीद जवान की पहचान अजय कुमार झा के रूप में की है। सभी घायल कर्मियों का इलाज जिरीबाम अस्पताल (Jiribam Hospital) में किया गया। सेइजांग कुकी गांव में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने तीन घंटे से अधिक समय तक मैतेई गांव और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया।

उग्रवादियों की की तलाश शुरू

कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF का एक जवान शहीद, एक अन्य और दो पुलिसकर्मी जख्मी

One CRPF jawan martyred, another and two policemen injured in attack by Kuki militants

पुलिस ने कहा कि CRPF कर्मी के सिर पर उस समय गोली मारी गई, जब वह वाहन चला रहा था।

जिरीबाम के एक निवासी ने कहा, ‘जिस सटीकता से हमले किए गए, उससे पता चलता है कि आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे।’ यह 5वीं बार था जब उसी क्षेत्र से हमले किए गए और क्षेत्र की खोज के प्रयासों को कुकी महिलाओं ने रोक दिया। संयुक्त टीम ने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों पर हमला करने वाले उग्रवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

CM बीरेन सिंह ने की हमले की निंदा

कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF का एक जवान शहीद, एक अन्य और दो पुलिसकर्मी जख्मी

One CRPF jawan martyred, another and two policemen injured in attack by Kuki militants

 

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं आज जिरीबाम जिले में सशस्त्र समूह के हमले और उसमें CRPF के एक जवान की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। इस सशस्त्र समूह के कुकी उग्रवादी होने का संदेह है।’

उन्होंने कहा कि कर्तव्य के निर्वहन के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मैं शहीद सैनिक के शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही हमले के दौरान घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।