Latest NewsUncategorizedओवैसी ने सदन में लगाया 'जय फिलिस्तीन' का नारा, मंत्री किरेन रिजिजू...

ओवैसी ने सदन में लगाया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा, मंत्री किरेन रिजिजू भड़के, कही यह बात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Asaduddin Owaisi in Loksabha : हैदराबाद से सांसद चुने गये असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) द्वारा लोकसभा में संसद सदस्यता की शपथ लेने के बाद लगाये गये ‘जय फिलिस्तीन’ (Jai Palestine) के नारे पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा है कि भारत के सदन के अंदर किसी और देश की जयकार करना सही नहीं है।

किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि एक सदस्य (असदुद्दीन ओवैसी) ने शपथ लेने के बाद ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाया। वह नियमों के मुताबिक इस पर चेयर से बात करेंगे कि इस पर क्या करना चाहिए।

हम किसी देश का विरोध नहीं करते, किसी देश से हमारी दुश्मनी नहीं है। लेकिन, भारत के सदन के अंदर किसी और देश की जयकार करने को वह सही नहीं मानते हैं, लेकिन इस पर नियमों के मुताबिक आगे कदम उठाया जायेगा।

दरअसल, AIMIM मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को संसद सदस्यता की शपथ लेने के बाद सदन में ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना’ और सबसे आखिर में ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाया। ओवैसी द्वारा सदन में किसी दूसरे देश का जयकारा लगाने पर सदन के अंदर ही BJP सांसदों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

spot_img

Latest articles

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...