Latest NewsUncategorizedपुणे पोर्शे कांड में सबूत से छेड़छाड़ को ले डॉक्टर और फॉरेंसिक...

पुणे पोर्शे कांड में सबूत से छेड़छाड़ को ले डॉक्टर और फॉरेंसिक हेड अरेस्ट, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pune Porsche Incident : पुणे पोर्शे कांड में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर (Doctor) और फॉरेंसिक विभाग (Forensic Department) के हेड को पुलिस ने अरेस्ट (Arrest) कर लिया है।

खून के नमूनों को बदलने की बात कही जा रही है।

हालांकि, अब तक इसे लेकर पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। बता दें कि अब तक पुलिस ने नाबालिग आरोपी (Minor Accused) के पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया है।

एक मीडिया हाउस से बातचीत में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सासून अस्पताल (Sassoon Hospital) के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख और एक अन्य डॉक्टर को सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

खास बात है कि इसी अस्पताल में नाबालिग आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था।

बताते चले रविवार की सुबह करीब 3 बजे हुए हादसे में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रहने वाले दो इंजीनियर्स की मौत हो गई थी।

दूसरे व्यक्ति के ब्लड सैंपल से बदला गया सैंपल

रिपोर्ट के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है कि नाबालिग को 19 मई को सुबह 11 बजे अस्पताल लाया गया था।

यहां शुरुआती ब्लड सैंपल में खून नहीं पाया गया था, जिसके चलते शक पैदा हुआ।

ब्लड सैंपल को किसी ऐसे दूसरे व्यक्ति के सैंपल से बदल दिया गया था, जिसने शराब का सेवन नहीं किया था। इसकी जानकारी सामने आने के बाद ही गिरफ्तारी हुई है।

जब जांच की दूसरी रिपोर्ट सामने आई, तो उसमें एल्कोहल का पता चला। इसके बाद जांच में शामिल अधिकारियों को सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का शक हुआ था।

खास बात है कि इससे पहले दो पुलिसकर्मियों को भी नियमों का पालन नहीं करने के करंट सस्पेंड कर दिया गया था।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...