Latest NewsUncategorizedरायबरेली में राहुल गांधी ने चुरुवा हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायबरेली में राहुल गांधी ने चुरुवा हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Gandhi Reached Rae Bareli : सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को एकदिवसीय रायबरेली दौरे पर पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट से वो अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली (Rae Bareli) के लिए रवाना हुए।

अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन से की।

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह उनका दूसरा दौरा है। इससे पहले भी वो कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने रायबरेली पहुंचे थे। पूजा के बाद वो भुएमऊ Guest House चले गए। तय कार्यक्रमानुसार यहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं संग चर्चा परिचर्चा करेंगे।

इस बीच Rahul Gandhi के रायबरेली दौरे का कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध भी किया है। कई जगहों पर पोस्टर लगे हैं। जिसमें लोकसभा में दिए उनके बयान पर नाराजगी जाहिर की गई है।

रायबरेली में राहुल गांधी जवाब दो के पोस्ट लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में लिखा है, ‘रायबरेली के हिंदू मतदाताओ ने अपने को हिंसक कहने के लिए नहीं दिए थे आपको वोट, राहुल गांधी किस धर्म के हो जवाब दो।

बता दें, राहुल गांधी ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 3 लाख 90 हजार मतों से परास्त किया था। ये सीट गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती है। राहुल से पहले उनकी मां सोनिया गांधी इसकी नुमाइंदगी कर रही थीं।

इसी साल वो राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनी गईं। पार्टी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन ही राहुल की रायबरेली से उम्मीदवारी घोषित की थी।

राहुल रायबरेली के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़े और यहां भी अच्छे मार्जिन से अपने प्रतिद्वंदी को हराया। नियम के मुताबिक उन्हें एक सीट छोड़नी थी तो उन्होंने वायनाड सीट छोड़ रायबरेली को चुना।

2019 में राहुल अमेठी से लड़े थे और भाजपा दिग्गज स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना किया था। राहुल वायनाड से संसद पहुंचे थे। वहीं, इस बार अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उतारा था जिन्होंने सिटिंग MP को डेढ़ लाख से भी ज्यादा मतों से हराया था।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...