दिल्ली के CM केजरीवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर आज ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली

पार्टी केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट का हवाला दे रही है। जिसमें कहा गया है कि उनका शुगर लेवल (Sugar Level) कई बार गिरा है।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

‘I.N.D.I.A’ Rally : मंगलवार को Delhi के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की जेल में बिगड़ती सेहत को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर एक रैली (Rally) करेंगे। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रैली होगी।

AAP के राज्सयभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बताया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC, DMK और अन्य पार्टियों ने केजरीवाल के साथ किए गए व्यवहार और शासन पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की है।

‘इस रैली का मकसद न्याय की मांग करना और केजरीवाल के नेतृत्व का समर्थन करना है।’

सूत्रों ने कहा कि विपक्षी एकता का यह लेटेस्ट प्रदर्शन भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ‘केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग’ के जरिए एक मौजूदा CM के साथ कथित दुर्व्यवहार के ‘बड़े मुद्दे’ तक सीमित रहेगा।

आम आदमी पार्टी लगातार दावा कर रही है कि BJP दिल्ली के CM को जेल में मारने की साजिश रच रही है।

इसके लिए पार्टी केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट का हवाला दे रही है। जिसमें कहा गया है कि उनका शुगर लेवल (Sugar Level) कई बार गिरा है।

Share This Article