Latest NewsUncategorizedBJP की भीतरी हलचल पर संजय राउत ने साधा निशाना, कहा…"देवेंद्र फडणवीस...

BJP की भीतरी हलचल पर संजय राउत ने साधा निशाना, कहा…”देवेंद्र फडणवीस तो बहाना, यूपी के सीएम योगी असली निशाना”

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sanjay Raut Targeted the Internal Turmoil of BJP : इस बार के लोकसभा चुनाव का रिजल्ट न BJP की सोच के अनुकूल है और न NDA की ताकत के अनुरूप। यह ठीक है कि NDA को तीसरी बार जीत मिली और अब वह सरकार बनाने जा रही है।

BJP की अगुवाई में मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने की तेयारी में है, लेकिन BJP के मन में एक सवाल रह रह उठा रहा होगा कि आखिर UP और महाराष्ट्र में इतना बड़ा झटका कैसे मिला?

BJP ने यूपी-महाराष्ट्र समेत हिंदी बेल्ट के राज्यों के सहारे 400 पार का सपना देखा था, लेकिन लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों ने उसके सपने को चकनाचूर कर दिया। अपने दम पर बहुमत न मिलने और यूपी-महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन से पिछड़ने के बीजेपी में साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं।

यही वजह है कि महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने हार की जिम्मेदारी ले ली है। साथ ही उन्होंने इस्तीफे की पेशकश करके सियासी हलचल बढ़ा दी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या महाराष्ट्र की हार की जिम्मेदारी लेकर क्या देवेंद्र फडणवीस UP के CM योगी आदित्यनाथ पर इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं?

दरअसल, फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर संजय राउत ने एक सवाल दाग दिया है। संजय राउत का मानना है कि देवेंद्र फडणवीस तो बहाना हैं, सीएम योगी असली निशाना हैं।

संजय राउत का कहना है कि फडणवीस इस्तीफे की पेशकश देकर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पर इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं। राउत ने यहां तक कह दिया कि BJP के इस नतीजे की जिम्मेदारी PM मोदी को लेनी चाहिए और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

अगर महाराष्ट्र में फडणवीस के नेतृत्व में BJP हारी है, तो UP में भी योगी के नेतृत्व में हारी है। इसीलिए फडणवीस इस्तीफे की बात कर रहे हैं।
चुनावी नतीजों से पहले Arvind Kejriwal ने भी योगी आदित्यनाथ को लेकर एक दावा किया था। अब उस दावे में संजय राउत ने ट्विस्ट दे दिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र और UP … ये दो ऐसे राज्य हैं, जहां BJP को बहुत नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र में जहां उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया। वहीं UP में अखिलेश यादव की सपा ने बीजेपी को शिकस्त दी। यूपी में सपा अब BJP से आगे हो गई है।

यह पहली बार नहीं है, जब विपक्षी गठबंधन के टारगेट पर CM योगी हैं। इससे पहले भी संजय राउत योगी पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने कहा था कि CM योगी को UP में ही रहना चाहिए क्योंकि वहां की स्थिति ‘गंभीर’ है।

BJP पर दूसरी पार्टियों में दरार पैदा करने का आरोप लगता रहा है, अब इंडिया गठबंधन उसी के हथियार से BJP को शिकार बना रहा है। सीएम योगी को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं के बयान BJP में दरार पैदा करने की स्थिति को बढ़ाने के उद्देश्य से दिए गए हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...