UNLOCK- 8 में और अधिक छूट, स्‍कूल-कॉलेज के लिए निर्देश

Digital News
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्‍ली: कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में लगी पाबंदियों पर छूट के सिलसिले में विस्तार के चलते सोमवार 26 जुलाई से देश की राजधानी दिल्‍ली में अनलॉक 8 UNLOCK- 8 लागू हो गया है।

कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए अब राजधानी को और अधिक छूट से साथ खोला जाएगा।

दिल्‍ली सरकार ने इस बार सिनेमाघरों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, शैक्षणिक संस्‍थानों को कोई नई छूट नहीं दी गई है।

पिछले अनलॉक 7 UNLOCK- 7 में, दिल्‍ली सरकार ने शैक्षणिक संस्‍थानों को एजुकेशनल गैदरिंग के लिए खुलने की इजाजत दी थी।

इस बार की गाइडलाइंस में स्‍कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स को कोई नई छूट नहीं दी गई है।

शैक्षणिक संस्‍थानों में फिजिकल प्रेजेंस की अनु‍मति जारी रहेगी मगर रेगुलर ऑफलाइन क्‍लासेज़ अभी शुरू नहीं होंगी।

अनलॉक 8 गाइडलाइंस के तहत, सभी सिनेमा, थियेटर और मल्टिप्‍लेक्‍स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

इसके अलावा दिल्‍ली आपदा प्रबंधन विभाग (डीडीएमए) ने दिल्‍ली मेट्रो को 100 फीसदी क्षमता से चलने की इजाजत भी दे दी है।

इसके अलावा डीटीसी की बसें भी पूरी पैसेंजर क्षमता के साथ चल सकेंगी। शादी समारोह में 50 लोगों की गिनती को बढ़ाकर भी अब 100 कर दिया गया है।

दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों में कमी जारी है। दिल्ली सरकार की तरफ से सोमवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 39 नए कोरोना के मामले सामने आये हैं।

वहीं 80 मरीज ठीक हुए और एक मौत हुई है। दिल्ली में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 537 है। अब तक कुल 14,10,368 लोग इस बीमारी से रिकवर हो चुके हैं।

फिलहाल दिल्ली में कोरोना के कारण कुल 25,044 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं दिल्ली महिला आयोग ने कोरोना महामारी में अपने पति को खोने वाली महिलाओं की एक सूची तैयार की है। यह सूची दिल्ली सरकार को सौंपी गई है।

जिससे इन्हें मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना का लाभ मिल सके। आयोग की महिला पंचायत टीम ने जगह-जगह घूम कर 791 महिलाओं को चिन्हित किया है।

जानकारी के अनुसार चिन्हित की गई 791 महिलाओं में से 774 महिलाओं के बच्चे हैं। 360 महिलाओं के 3 से 5 बच्चे हैं तो वहीं 30 महिलाओं के 5 से से अधिक बच्चे हैं।

चिन्हित महिलाओं में से 734 महिलाएं 18-60 वर्ष की आयु के बीच हैं तो बाकी सीनियर सिटीजन हैं। 191 महिलाएं 18-35 वर्ष की आयु के बीच की है।

सर्वे में भी यह भी बात सामने आई कि चिन्हित महिलाओं में से 597 महिलाओं ने अब तक वैक्सीन भी नहीं लगवाई है। इन महिलाओं को वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है।

इसके लिए दिल्ली महिला आयोग ने सरकार को जिलाधिकारियों को ऑर्डर कर इन सब महिलाओं की जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाने की भी सलाह दी है।

Share This Article