Latest NewsUncategorizedलगातार बारिश से कोलकाता के कई इलाकों में भरा पानी

लगातार बारिश से कोलकाता के कई इलाकों में भरा पानी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Water filled in Many Areas of Kolkata due to continuous Rain: पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके पड़ोसी जिलों में शनिवार को लगातार बारिश (Continuous Rain) के कारण कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पड़ोसी शहरों हावड़ा, Salt Lake और बैरकपुर में भी यही स्थिति रही। मौसम विभाग ने बताया कि दिनभर स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। पुलिस के अनुसार, कोलकाता के मध्य और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी जलभराव हो गया, हालांकि वहां यातायात बाधित नहीं हुआ है।

मौसम विभाग (Weather Department) के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर से अब तक सात सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र पर बना निम्न दबाव सघन ‘अवदाब’ में बदल गया है। यह धीरे-धीरे बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में सक्रिय मानसून के कारण बारिश हुई है।”

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, हुगली, नादिया तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में अगले 12 घंटों तक बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग (Weather Department) ने बिजली गिरने के साथ-साथ तूफान आने की भी चेतावनी दी है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय जिलों में भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में तेज बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुरद्वार जिले के लिए ”Red’ alert जारी किया गया है, जहां 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...