राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 : 9 विषयों पर इस बार मिलेगा पुरस्कार

News Alert
2 Min Read

रांची: पंचायती राज विभाग के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल, रांची में शनिवार को संशोधित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 (National Panchayat Award) के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में पंचायती राज निदेशालय की निदेशक Rajeshwari B  ने सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीयकरण के तहत चिह्नित नौ विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

सभी प्रतिभागियों से जिला स्तर, प्रखंड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायतों पुरस्कारों के आंकड़ों को ससमय प्रविष्टि कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

भारत सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार दिया जा रहा है

उन्होंने बताया कि सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के तहत चिह्नित नौ विषयों पर सतत कार्य करने से विकास के सभी प्रक्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति की ओर बढ़ा जा सकता है ।

साथ ही ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) द्वारा सम्पादित अच्छे कार्यों एवं उपलब्धियों से राज्य एवं देश के अन्य सहभागियों के साथ साझा किया जा सकता है। यह हमें अपने कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का अवसर प्रदान करता है, जिससे राज्य का नाम रौशन हो सकता है।

- Advertisement -
sikkim-ad

उल्लेखनीय है कि पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार दिया जा रहा है।

इस वर्ष पूर्व से लागू राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की प्रक्रिया को पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से संशोधित किया गया है।

सभी जिलों से नौ विषयों से संबंधित विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे

अब मंत्रालय द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के लिए चिह्नित नौ विषयों पर आधारित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पूरे देश में लागू कर दी गयी है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय रिसोर्स पर्सन (State level resource person) द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पर विस्तृत जानकारी दी गयी।

इस मौके पर प्राचार्य, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल, रांची, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए नामित नोडल पदाधिकारी (Nodal officer) सहित प्रशिक्षण संस्थान के सभी व्याख्याता, पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी, कर्मी एवं सभी जिलों से नौ विषयों से संबंधित विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article