दिल्ली में Monkeypox का मिला चौथा मामला, LNJP में भर्ती

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को एक 31 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स (Monkeypox) से संक्रमित पाई गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 4 हो गई है।

महिला को बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली के नोडल अस्पताल LNJP में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों को Monkeypox के मामलों के लिए आइसोलेशन रूम (Isolation Room) बनाने का भी निर्देश दिया।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार 10 Isolation रूम बनाने के निर्देश दिए

एक सूत्र के अनुसार, मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तीन अस्पतालों- सफदरजंग, RMLऔर लेडी हाडिर्ंग में Isolation Room चालू कर दिए गए हैं।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर के तीन निजी अस्पतालों को Monkeypox मामलों के प्रबंधन के लिए 10 Isolation रूम बनाने के निर्देश दिए थे।

Share This Article