यूपी में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित की खुदकुशी मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित ने खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में पीड़ित ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में विस्तार से जिक्र किया है।

उसने लिखा है कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में महिला के खिलाफ शोषण पर गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के मामले की जांच दो महीने के अंदर पूरी होनी चाहिए।

आयोग ने कहा कि बिना पक्षपात के दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मामले की जा रही कारर्वाई की पूरी जानकारी आयोग को भेजें।

Share This Article