लोहरदगा में नक्सलियों ने की विक्की गुप्ता की हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा लोहरदगा: जिले के पेशरार प्रखंड में पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी विक्की गुप्ता की नक्‍सलियों ने गोली मार हत्‍या कर दी। घटना 17 नवंबर रात की है। विक्‍की संवेदक विकास गुप्ता का फुफेरा भाई था। वह नगरउंटारी का रहने वाला बताया जा रहा है।

पिछले वर्ष भी सड़क निर्माण कार्य करा रहे तीन लोगों को नक्सलियों ने जमकर पीटा था। उस वक्‍त मुंशी विक्की गुप्‍ता का हाथ पैर तोड़ दिया था। घटनास्‍थल पर पर्चा छोड़ा संदेह जताया जा रहा है कि इस बार उग्रवादियों ने किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी।

सीधे पोकलेन और मशीन ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। साथ ही, मुंशी विक्की को कार्य स्थल से 20 मीटर की दूरी में ले जाकर गोली मार दी। उसकी घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। नक्‍सलियों ने घटना स्थल पर पत्थर में लपेट कर पर्चा छोड़ा है। अब तक पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पायी है।

जाते-जाते नक्‍सलियों ने एक ट्रैक्टर को बम से उड़ा दिया, जिसकी आवाज से पूरा पेशरार क्षेत्र दहल गया। थाना से एक किलोमीटर दूर जानकारी हो कि पेशरार थाना क्षेत्र से एक किलोमीटर की दूरी पर ओनेगड़ा नदी में ढ़ाई करोड़ की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम 6 बजे नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे पोकलेन और एक ट्रैक्टर को फूंक दिया था। बता दें कि कंट्रक्‍शन कंपनी का मुंशी विक्‍की गुप्‍ता मंगलवार से ही लापता था।

घटनास्थल में उसकी स्कूटी खड़ी पड़ी थी। उसका मोबाईल भी बंद था। वहीं ऑपरेटर समेत तीन लोग जान बचाकर जंगल और गांव की ओर भागे थे।

Share This Article