Latest Newsझारखंडझारखंड में छठ घाट पर नक्सलियों का तांडव, कोयला कारोबारी को मारी...

झारखंड में छठ घाट पर नक्सलियों का तांडव, कोयला कारोबारी को मारी तीन गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा चतरा: जिले के पत्थलगड़ा क्षेत्र के तपसा गांव निवासी व कोयला कारोबारी मुकेश गिरि की छठ घाट पर शनिवार की सुबह भाकपा माओवादियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी है।

मुकेश गिरि को तीन गोली लगी। गोली लगने के बाद उसे सिमरिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर माओवादियों ने दो पर्चा छोड़ा है। माओवादियों ने गिरि पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ बचनदेव कुजूर और पत्थलगड़ा थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ तपसा छठ घाट पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और दो हस्तलिखित पर्चा भी बरामद किया है।

मौके पर उपस्थित लोगोें ने बताया कि अर्घ्य देने के सुबह घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। अर्घ्य देने का कार्यक्रम चल रहा था।

इस क्रम में एक के बाद एक तीन गोली की आवाज आई जब तक कुछ समझ पाते, तब तक तीन-चार मोटरसाइकिल पर सवार लोग भाकपा माओवादी जिंदाबाद का नारा लगाते भाग निकले।

एसडीपीओ कुजूर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मकर संक्रांति पर मां आकर्षिणी का लिया आशीर्वाद

सरायकेला : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरूवार को मकर संक्रांति के पावन...

चैंबर के पदाधिकारियों से मिले एयर इंडिया के स्टेट हेड राजकुमार भट्टाचार्य

रांची : चैंबर भवन में गुरूवार को एयर इंडिया लिमिटेड के इस्टर्न रीजन के...

धुर्वा अपहृत बच्चों की बरामदगी पर बाबूलाल मरांडी का पुलिस पर हमला

Babulal Marandi Attacks Police: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने धुर्वा...

खबरें और भी हैं...

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मकर संक्रांति पर मां आकर्षिणी का लिया आशीर्वाद

सरायकेला : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरूवार को मकर संक्रांति के पावन...

चैंबर के पदाधिकारियों से मिले एयर इंडिया के स्टेट हेड राजकुमार भट्टाचार्य

रांची : चैंबर भवन में गुरूवार को एयर इंडिया लिमिटेड के इस्टर्न रीजन के...