रांची नगर निगम के नए भवन का 29 दिसंबर को होगा उद्घाटन

News Aroma Media

रांची: रांची नगर निगम नये भवन का मंगलवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त मुकेश कुमार साथ मे मुख्य अभियंता राजदेव सिंह, उप महाप्रबंधक जुडको प्रदीप कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक जुडको अनुराग कुमार और नगर निगम तथा जुडको के अन्य अधिकारी शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन 29 दिसंबर को होना है।