रांची पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव, कल लेंगे शपथ

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MS Ramachandra Rao Will Take Oath: झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश MS Ramachandra Rao आज मंगलवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए झारखंड हाई कोर्ट के कई न्यायाधीश एयरपोर्ट पहुंचे।

वहीं रांची पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उन्हें Guard of Honour दी गई। इस मौके पर रांची उपायुक्त, SSP, लॉ एंड ऑर्डर समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी

बताते चलें कल बुधवार को Jharkhand High Court  के नए मुख्य न्यायाधीश MS राम चंद्र राव शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिए गए फैसले को मंजूरी दे दी है और न्यायमूर्ति MS राम चंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

Share This Article