भारतीय सेना की टुकड़ी 11वें संस्करण में भाग लेने के लिए कढधू द्वीप रवाना

News Aroma Media

नई दिल्ली: भारत और मालदीव की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का 11वां संस्करण छह दिसंबर से मालदीव के कढधू द्वीप में शुरू होगा।

19 दिसम्बर तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना के विमान सी-130जे से भारतीय सेना की टुकड़ी मालदीव के लिए रवाना हो गई है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का कोड नाम ‘एक्स-एकुवेरिन’ रखा गया है।

दोनों सेनाओं के बीच एकुवेरिन संयुक्त अभ्यास का 10वां संस्करण महाराष्ट्र के पुणे में सात से 20 अक्टूबर, 2019 के दौरान आयोजित किया गया था।

अब 11वें अभ्यास के दौरान आतंकवाद-रोधी और उग्रवाद-विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कठोर प्रशिक्षण के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी शामिल होंगी।

रक्षा मंत्रालय (सेना) के आईएचक्यू के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने ट्वीट किया कि एकुवेरिन सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन में दोनों सेनाओं के बीच परिचालन तालमेल को बढ़ाना है।

इससे दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं को भूमि और समुद्र, दोनों स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खतरे को समझने और अनुभवों को साझा करने के मामले में तालमेल एवं अंतर-संचालन में वृद्धि होगी।

इस दौरान कड़े प्रशिक्षण के अलावा रक्षा सहयोग तथा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

हिन्द महासागर क्षेत्र में उभरती हुई सुरक्षा चुनौतियों के बीच मालदीव के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में यह अभ्यास एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भारतीय सेना और मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल 2009 से एकुवेरिन का अभ्यास करते आ रहे हैं, जिसका मालदीव की दिवेही भाषा में अर्थ है ‘मित्र’।

अभ्यास के दौरान आतंकवाद-रोधी और उग्रवाद-विरोधी अभियानों के संचालन और सर्वोत्तम सैन्य प्रथाओं और अनुभवों को साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

कठोर प्रशिक्षण के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी शामिल होंगी।

इसके अलावा यह अभ्यास हिन्द महासागर क्षेत्र में उभरती सुरक्षा गतिशीलता के बीच मालदीव के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में एक लंबा सफर तय करेगा।