Maruti suzuki : यूवी सेगमेंट में बादशाह बनी Maruti Suzuki Ertiga

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की पॉप्युलर फैमिली कार मारुति सुजुकी अर्टिगा ने ऑटोमोबाइल बाजार के यूवी सेगमेंट में अपनी बादशाहत कायम रख सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

सियामा के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 में अर्टिगा की 11,840 यूनिट्स सेल हुई। मारुति अर्टिगा के बाद ह्यूंदै वेन्यू की सबसे ज्यादा यूनिट्स दिसंबर में सेल हुई। ह्यूंदै वेन्यू 10,360 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही।

मारुति सुजुकी ब्रेजा 9,531 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। चौथे और पांचवें नबर पर रही ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा बोलेरो रही है। इनकी क्रमश: 7609 और 5314 यूनिट्स सेल हुईं।

अर्टिगा भारत में साल 2012 में लांच हुई थी। इसके बाद फैमिली कार की सेल में लगातार इजाफा देखा गया और अक्टूबर 2021 तक इस एमपीवी की सेल 7 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।

अक्टूबर 2021 तक इस कार 2,97,285 यूनिट्स पेट्रोल मॉडल के बिके। वहीं डीजल वर्जन 3,44,174 यूनिट्स बिकीं। इस कार के सीएनजी वर्जन को भी लोगों ने खूब पसंद किया। अक्टूबर 2021 तक इस कार की सीएनजी मॉडल की 57,756 यूनिट्स बिक चुकी थीं।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article