कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित

Central Desk
1 Min Read

नई दिल्ली: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। यह जानकारी गुरुवार को खड़गे के कार्यालय की ओर से दी गई।

जानकारी के अनुसार खड़गे को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के दो लाख 47 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 380 लोगों की मौत भी हो गई है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

यह जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी थी। वह भी होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article