यमुना नदी के वाटर लेवल में कमी के बाद यहां बहाल हुआ सामान्य यातायात,फिर भी…

मंगलवार को नदी का जलस्तर 205.71 मीटर पर पहुंच गया, हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

नई दिल्ली: यमुना (Yamuna) के जलस्‍तर में कमी आनेे के साथ राजधानी के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक ITO पर यातायात सामान्य दिनों की तरह बहाल हो गया है।

मंगलवार को नदी का जलस्तर 205.71 मीटर पर पहुंच गया, हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे नदी का जलस्तर (River Water Level) थोड़ा बढ़ा और 205.80 मीटर तक पहुंच गया था।

यमुना नदी के वाटर लेवल में कमी के बाद यहां बहाल हुआ सामान्य यातायात,फिर भी…-Normal traffic restored here after the decrease in the water level of Yamuna river, yet…

नदी के आसपास के इलाकों से भी पानी कम

नदी के आसपास के इलाकों से भी पानी कम हो गया है और जो सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई थीं, उन पर यातायात फिर से शुरू हो रहा है।

- Advertisement -
sikkim-ad

दिल्ली की मंत्री आतिशी (Minister Atishi) ने बताया कि ITO पर यातायात एक बार फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ITO पर यातायात सामान्य हो गया है।”

यमुना नदी के वाटर लेवल में कमी के बाद यहां बहाल हुआ सामान्य यातायात,फिर भी…-Normal traffic restored here after the decrease in the water level of Yamuna river, yet…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी कहा कि वज़ीराबाद जल उपचार पूरी क्षमता से काम कर रहा है। उन्होंने इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Water Board) के अधिकारियों को बधाई दी।

यमुना नदी के वाटर लेवल में कमी के बाद यहां बहाल हुआ सामान्य यातायात,फिर भी…-Normal traffic restored here after the decrease in the water level of Yamuna river, yet…

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “वजीराबाद जल उपचार संयंत्र ने भी पूरी क्षमता पर काम करना शुरू कर दिया है। अब सभी WTP पूरी क्षमता पर काम कर रहे हैं। DJB ने बहुत मेहनत की। DJB को धन्यवाद।”

Share This Article