Latest NewsUncategorizedअमेरिका में नई बीमारी ने ली एंट्री, 8 की मौत, 50 से...

अमेरिका में नई बीमारी ने ली एंट्री, 8 की मौत, 50 से अधिक बीमार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 New disease enters America Los Angeles:अमेरिका में लिस्टेरिया बीमारी से 8 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों ने इस बात की पुष्टि की है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया कि लिस्टेरिया एक ऐसा जर्म है जो मांस और खाद्य पदार्थों में फ्रिज के तापमान पर भी रह सकता है।

CDC के अनुसार, इस बीमारी के लक्षण कुछ लोगों में दिखने में कम से कम 10 सप्ताह तक का समय ले सकता है।

महामारी विज्ञान, प्रयोगशाला और ट्रेसबैक डेटा से पता चलता है कि काटे गए मांस, जिसमें बोअर हेड ब्रांड लिवर बुर्स्ट भी शामिल है, लिस्टेरिया से दूषित हैं और लोगों को बीमार कर रहे हैं।

लिस्टेरिया रोजमर्रा के उपकरणों में आसानी से फैलता है

लिस्टेरिया रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों में आसानी से फैलता है। जैसे, हाथों और भोजन के माध्यम से आसानी से फैलता है। लिस्टेरिया संक्रमण के कारण कुल 57 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब तक आठ मौतें हो चुकी हैं।

लिस्टेरिया से बीमार होने का जोखिम सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं में होता है या 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है। इस बीमारी से बचाव के लिए कटे हुए मांस को खाने से बचने का सुझाव दिया गया है।

नई मौतों में दक्षिण कैरोलाइना में दो और फ्लोरिडा, टेनेसी और न्यू मैक्सिको में एक-एक मौत शामिल है। इलिनोइस, न्यू जर्सी और वर्जीनिया में भी इस प्रकोप से मौतें हुई हैं।

US कृषि विभाग के अनुसार, बोअर हेड ब्रांड ने 30 जुलाई तक 71 विभिन्न मांस और पोल्ट्री उत्पादों के 7 मिलियन पाउंड से अधिक उत्पाद वापस मंगाया है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...