New Gift : थोड़ा इंतजार कीजिए, इसी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी…

यह सामान्य ट्रेनों (Normal Trains) से हल्की है इसलिए स्टार्ट होने के बाद तुरंत या तेज रफ्तार पकड़ लेती है इसलिए इस ट्रेन से चलने पर यात्रियों के समय की बचत होगी

News Desk
2 Min Read

रांची: कई राज्यों को वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात मिल चुकी है। वहां के लोग इसकी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

अब झारखंड वासियों (Jharkhand People) के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से झारखंड (Jharkhand) से भी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। यह यहां के लोगों के लिए नया गिफ्ट होगा।

New Gift : थोड़ा इंतजार कीजिए, इसी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी…- New Gift: Wait a little, Ranchi-Patna Vande Bharat train may start in the last week of this month, PM Modi…

रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई

मीडिया में यह भी चर्चा है कि 25 अप्रैल को यह ट्रेन झारखंड से परिचालित होने लगेगी, लेकिन रेलवे की ओर से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।

लोगों की यह भी उत्सुकता है कि क्या PM मोदी खुद रांची पहुंचकर यह सौगात झारखंड के लोगों को देंगे या दिल्ली से ही इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

- Advertisement -
sikkim-ad

New Gift : थोड़ा इंतजार कीजिए, इसी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी…- New Gift: Wait a little, Ranchi-Patna Vande Bharat train may start in the last week of this month, PM Modi…

इन सुविधाओं से लैस है यह ट्रेन

जान लें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) कई सुविधाओं से लैस है। यह सामान्य ट्रेनों (Normal Trains) से हल्की है इसलिए स्टार्ट होने के बाद तुरंत या तेज रफ्तार पकड़ लेती है इसलिए इस ट्रेन से चलने पर यात्रियों के समय की बचत होगी।

रांची से पटना (Ranchi to Patna) जाने के लिए करीब 6 घंटे से कम का समय लगेगा। यह देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Patna-Ranchi Vande Bharat Express Train) रांची जंक्शन से सुबह 7:30 बजे छूटने के बाद दोपहर 2 बजे पटना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

Share This Article