12 सितंबर को न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल व रूट

ट्रेन जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना-मेसरा और टाटीसिल्वे होते रांची तक का सफर करेगी। इस ट्रेन के निर्माण के पीछे उद्देश्य है कि विस्टाडोम से यात्री यात्रा करते समय इस सफर का पूरा आनंद ले सकें। रास्ते में पड़ने वाले मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य को महसूस कर सकें। ट्रेन में कुल 13 कोच होंगे।

News Aroma Media

रांची : ट्रेन सफर के दौरान झारखंड में अब पर्यटक ले सकेंगे आकर्षक नजरों का लुत्फ। पता चला है कि पहली बार विस्टाडोम कोच यहां आ रहा है, जो न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (New Giridih-Ranchi Intercity Express) में होगा। 12 सितंबर को न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हो रही है। यह बेहद खूबसूरत और यात्रियों के लिए कई नयी तरह की सुविधा लाने वाले विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) है। 10:00 बजे दिन में ट्रेन गिरिडीह से रवाना होगी।

पर्यटकों के लिए क्यों महत्वपूर्ण

ट्रेन जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना-मेसरा और टाटीसिल्वे होते रांची तक का सफर करेगी। इस ट्रेन के निर्माण के पीछे उद्देश्य है कि विस्टाडोम से यात्री यात्रा करते समय इस सफर का पूरा आनंद ले सकें। रास्ते में पड़ने वाले मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य को महसूस कर सकें। ट्रेन में कुल 13 कोच होंगे।

न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (New Giridih-Ranchi Intercity Express Train) दूसरी रेलगाड़ी हजारीबाग टाउन से जुड़ेगी। कोच का निर्माण आईसीएफ ने किया है। इस कोच में 42 से 44 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी शानदार सीट जो 180 डिग्री पर घूम सकेगी। शानदार पुशबैक होगी। आराम से यात्री किसी भी तरफ का नजारा देख सकेंगे।

देखें क्या है समय सारणी

समय सारणी की बात करें तो गाड़ी संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस 13.09.2023 से रांची से 06.05 बजे शुरू होकर 06.23 बजे टाटी सिल्वे, 06.42 बजे मेसरा, 08.05 बजे बरकाकाना, 09.08 बजे हजारीबाग टाउन, 10.30 बजे कोडरमा, 11.20 बजे महेशपुर हाल्ट, 11.40 बजे धनवार, 12.03 बजे जमुआ रूकते हुए 13.00 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 13.09.2023 से न्यू गिरिडीह से 14.00 बजे शुरू होकर 14.30 बजे जमुआ, 14.48 बजे धनवार, 15.28 बजे महेशपुर हाल्ट, 16.30 बजे कोडरमा, 17.55 बजे हजारीबाग टाउन, 19.00 बजे बरकाकाना, 20.35 बजे मेसरा, 21.05 बजे टाटी सिल्वे स्टेशन पर रूकते हुए 21.30 बजे रांची पहुंचेगी। वर्तमान में इस ट्रेन का परिचालन टाटी सिल्वे-मेसरा-बरकाकाना के बजाय टाटी सिल्वे-मुरी-बरकाकाना के रास्ते किया जायेगा।