Sony BBC Earth पर नया शो अ परफेक्ट प्लैनेट पृथ्वी पर आधारित

News Aroma Media
2 Min Read

मुबई: सर डेविड एटनबरो द्वारा नैरेटेड अ परफेक्ट प्लैनेट में यह खोज की गई है कि हमारे ग्रह को ठीक-ठीक परिपूर्ण करने वाली प्रकृति के विभिन्न बल किस प्रकार सहक्रियता में कार्य करते हैं।

ज्वालामुखी, सौर ऊर्जा, मौसम और महासागर की धाराएं पृथ्वी पर जीवन को आकार और सहारा देती हैं, जिसके कारण यह एकमात्र जीवनदायी ग्रह बनी है।

लेकिन यह सब होता कैसे है ?

इसको परिभाषित करने के लिए सोनी बीबीसी अर्थ 08 मार्च, 2021 को एक बहुत बेहतरीन महत्वपूर्ण सीरीज अ परफेक्ट प्लैनेट को रिलीज किया।

31 देशों, 6 महादेशों में फिल्माई गई पांच खण्डों की यह सीरीज इस पर केद्रिंत है कि किस प्रकार प्रकृति के तत्व पूरे विश्व में विविध वन्यजीवों को संचालित करते हैं, आकार देते हैं और पोषित करते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

प्रथम चार एपिसोड में ज्वालामुखियों, सौर किरणों, मौसम और महासागरों की शक्ति से साक्षात्कार कराया गया है, वहीं अंतिम एपिसोड विश्व में प्रकृति के नवीनतम बल – मानवों के नाटकीय प्रभाव को उजागर करता है और बताता है कि किस प्रकार हमें ठीक-ठाक संतुलन कायम रखने के लिए पशुओं और पर्यावरण के साथ साम्य को पुर्नस्थापित करने की आवश्यकता है।

सर डेविड एटनबरो की मजेदार आवाज और पुरस्कार-विजेता संगीतकार इलान एश्केरी द्वारा मूल संगीत के साथ अ परफेक्ट प्लैनेट हमें एक अद्भुत ²श्यात्मक यात्रा पर ले जाकर दुनिया को देखने का हमारा नजरिया बदल देगा।

एटनबरो ने कहा, महासागर, सौर किरणें, मौसम और ज्वालामुखी, एक साथ ये शक्तिशाली कोमल बल आश्चर्यजनक विविधता में जीवन को फलने-फूलने में सहायक होता है।

वे पृथ्वी को सचमुच विशिष्ट, अ परफेक्ट प्लैनेट बनाते हैं। हमारी पृथ्वी अरबों में एक है।

अब एक नई प्रभावशाली ताकत पृथ्वी की सूरत बदल रही है, और वह ताकत है मानव समुदाय। हमारे सुन्दर ग्रह को संरक्षित करने के लिए हमें भलाई की शक्ति बनना ही होगा।

अ परफेक्ट प्लैनेट का प्रथम प्रसारण 08 मार्च को रात 9 बजे केवल सोनी बीबीसी अर्थ पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में प्रसारित हो रहा है।

Share This Article