मंत्री बादल पत्रलेख की चाची सुलेखा देवी का निधन

News Aroma Media
1 Min Read

देवघर: झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की चाची सुलेखा देवी का निधन हो गया।

सुलेखा देवी का निधन उनके पैतृक आवास सारवां के कुशवाहा गांव में हुआ है। बताया जाता है कि वह कई दिनों से बीमार थी।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उनका इलाज टाटा टीएमएच में चल रहा था। अचानक उनका निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

वह अपने पीछे पति कैलू पत्रलेख, पुत्र डब्बू पत्रलेख, विरेंद्र उर्फ छोटू पत्रलेख, भैसूर हरिशंकर पत्रलेख, भतीजा विक्रम पत्रलेख, देवर श्याम किशोर पत्रलेख सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री के चाची का निधन की खबर मिलते ही शोक संवेदना जताने वालों का तांता कृषि मंत्री के पैतृक आवास कुशमाह में लग गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article